
पहाड़ का सच देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग आदि के सम्बन्ध में विभागों की बैठक ली।
मुख्य सचिव ने प्रदेश के विद्यार्थियों की जन्म से लेकर शैक्षणिक और स्वास्थ्य सहित सम्पूर्ण गतिविधियों के ट्रैकिंग और मैपिंग किए जाने हेतु शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को ट्रैकिंग और मैपिंग के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बच्चों की आभा और अपार आईडी बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि आभा आईडी और अपार आईडी के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य की ट्रैकिंग की जा रही है, इन दोनों प्लेटफार्म को और अधिक अपग्रेड करते हुए ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जाए ताकि बच्चे के जन्म से लेकर टीकाकरण, आंगनवाड़ी में प्रवेश उसके बाद विद्यालय में प्रवेश सहित शैक्षिक उपलब्धियों का डाटा उपलब्ध रहे।
उन्होंने कहा कि जन्म के बाद टीकाकरण, आंगनवाड़ी और स्कूल में एडमिशन से लेकर स्कूल पासआउट तक का डाटा संकलित रहे। सिस्टम द्वारा स्वतः अभिभावकों को भी एसएमएस चला जाए कि टीकाकरण या विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चा योग्य हो गया है। इसके साथ ही सम्बन्धित विभागों द्वारा भी बच्चे का फॉलोअप किया जा सके।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों, एनआईसी और आईटीडीए के साथ मिलकर इसके लिए ब्रेन स्टोर्मिंग कर एक प्लेटफार्म तैयार करने के निर्देश देते हुए शीघ्र इसकी पुनः बैठक कराए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, अपर सचिव सुश्री रीना जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
क्या है ट्रैकिंग और मैपिंग के लिए ‘सिंगल विंडो
एक ऐसा एकीकृत प्लेटफॉर्म है, जहा नेविगेशन, लोकेशन ट्रैकिंग (जैसे जीपीएस), और स्थान आधारित डेटा विश्लेषण (GIS) एक ही जगह पर उपलब्ध हों। जरूरत के अनुसार प्रमुख विकल्पों जैसे व्यावसायिक और उन्नत समाधान , GIS Cloud: यह एक रियल-टाइम क्लाउड-आधारित जीआईएस और मैपिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए फील्ड डेटा एकत्र कर सकते हैं, टीमों को ट्रैक कर सकते हैं, और मानचित्रों का विश्लेषण व संपादन एक ही डैशबोर्ड से कर सकते हैं।.
इनडोर मैपिंग और लोकेशन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर स्मार्ट भवनों और कार्यस्थलों के सटीक मानचित्रण के लिए उपयोग किया जाता है। ट्रैकर एक बेहतरीन ओपन-सोर्स जीपीएस ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म है, जो रीयल-टाइम व्यू और विस्तृत रिपोर्ट प्रदान करता है।
आम उपयोग और नेविगेशनGoogle Maps Platform: यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैपिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें ट्रैफिक अपडेट, रूट ट्रैकिंग और लोकेशन शेयरिंग की सुविधा मिलती है।

