
पहाड का सच देहरादून। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजनों से भेंट की एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
भाजपा अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय खण्डूड़ी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदार प्रशासन और सुशासन के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का काम करता रहेगा ।

