
देहरादून। देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में गुरुवार को हजारों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए। वेतन में बढ़ोतरी, हफ्ते में एक छुट्टी, ओवरटाइम सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद डिक्सन कंपनी के कर्मचारी जब सड़कों पर उतरे तो प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। अचानक हुए इस उग्र प्रदर्शन की खबर लगते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।
विकासनगर सहित कहीं थानों की पुलिस फोर्स कानून व्यवस्था को संभालने के लिए मौके पर तैनात की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और कंपनी के मैनेजमेंट और मजदूरो के बीच बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कई घंटो तक इस मामले मे कोई समाधान नहीं निकल पाया। अंत में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मध्यस्थता कर मामले को शांत करा दिया। फिलहाल मजदूरों को उनकी मांगे जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया है।
आज भी डिक्सन कंपनी के हजारों कर्मचारी सड़क पर उतरे हुए हैं। कर्मचारियों ने 20 हजार रूपए प्रति माह वेतन की मांग की है।

