
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यूनियन ने सुझाव दिया कि यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बच्चों/छात्रों को जागरूक करने की जरूरत है।
यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए जिला पुलिस 12वीं कक्षा के छात्रों की एक कार्यशाला आयोजित करेगी।

प्रतिनिधमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, प्रदेश संयुक्त मंत्री व कुमाऊं प्रभारी राजकिशोर तिवारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, जिलाध्यक्ष देहरादून शशि शेखर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश बर्थवाल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एस बिष्ट व जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय नेगी आदि मौजूद थे।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़कों पर अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग गलत दिशा से आकर अन्य वाहनों का आवागमन बाधित करते हैं.ऐसे वाहनों को रोकने की जरूरत है. यह भी देखने में आया है कि महिलाएं भी बड़ी संख्या में दुर्घटना का शिकार होती हैं,महिलाओं को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यूनियन के सुझावों पर पहल करने का भरोसा दिलाया।

