
हल्द्वानी। शहर के दोनहरिया सड़क पर एक किशोर की स्कूटी रपटने से मौत हो गई। वह स्कूटी समेत सड़क के दूसरी ओर चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक किशोर के सिर को कुचलते हुए निकल गई। देर शाम किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य निवासी अमरावती कॉलोनी मुखानी घर से स्कूटी लेकर किसी काम से पनचक्की की तरफ जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में उमेश की स्कूटी रपट गई। वह स्कूटी समेत दूसरी दिशा में चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक उमेश का सिर कुचलते हुए निकल गई।
किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां से निजी अस्पताल ने उसे रेफर कर दिया जहां देर शाम उमेश ने दम तोड़ दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

