
पहाड़ का सच देहरादून। जिला योजना समितियों के चुनाव न कराने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करने का काम कर रही है।

गुरुवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में गोदियाल ने कहा, राज्य में नगर निकाय चुनाव हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है और पंचायत चुनाव भी नौ महीने पहले संपन्न हो चुके हैं लेकिन आज तक भी नरकार ने जिला योजना समितियों का चुनाव नहीं किया गया है। यह केवल शासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संविधान की अवहेलना है।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत हर राज्य में जिला योजना समितियों का गठन अनिवार्य है, जिससे पंचायतों व नगर निकायों की विकास योजनाओं को समेकित कर जिले का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा बिना जिला योजना समितियों के विधिवत गठन व चुनाव संपन्न कराए बिना प्रदेश के सभी प्रभारी मंत्रियों ने जिला योजना की बैठकें आयोजित कर ली गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया न केवल नियम विरुद्ध है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है।

