
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली इलाके के अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में बेकाबू ट्रक ने पहले आगे चल रहे एक ट्रक को जोर से टक्कर मारी। जिसके बाद इसी हादसे में छह और वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस भीषण हादसे से यातायात काफी बाधित हो गया। हादसा इतना भयानक था कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे मालवाहक ट्रक आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा था। इस दौरान ट्रक मोहब्बेवाला में अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद ट्रक ने पेंट से भरे ट्रक और ऑटो से जा भिड़ा। ट्रक एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को भी तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस टक्कर से बाकी वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। कई अन्य ऑटो, दो स्कूटी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। शुरूआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल बताई जा रही है।
