CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 70?

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ छात्रों के बीच वर्चस्व की जंग का खोपनाक परिणाम सामने आया है। सोमवार रात दोनों गुटों में आपस में हुई मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई हैं। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य छात्रों की भी तलाश की जा रही है।

घटना सोमवार 23 मार्च की रात की है जब प्रेमनगर के केहरी गांव में छात्रों के दो पक्षों में कॉलेज में चल रही पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते विवाद बढ़ता ही चला गया और धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे भी चले। इस घटना में मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्रेमनगर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । जिसके बाद घायल छात्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात इलाज के दौरान घायल छात्र 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना, मूल निवासी ग्राम अथाई, भोपा (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश), वर्तमान में प्रेमनगर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र दिव्यांशु के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ थाना प्रेम नगर में मुकदमा दर्ज करते हुए बीटेक कर रहे तीन आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया और इस घटना में शामिल अन्य छात्रों की भी तलाश तेज कर दी।
देहरादून के एसपी सीटी प्रमोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी जिसमें एक युवक के घायल होने की खबर थी। जिसे सरकारी वाहन से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, और तीन छात्रों युवराज कुमार (बीबीए छात्र, भोजपुर, बिहार), मधुर (बीटेक छात्र, रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर), और शिवम शर्मा (बीटेक छात्र, पटना, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी और छात्रों की भी तलाश की जा रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों की गुटबाजी और मारपीट की इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
