
चमोली । जनपद के नंदकेसरी के चिड़िगा सड़क के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई । कार दुर्घटना की सूचना चिड़िगा व तलसारी के लोगों से मिलीं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि को कोठी गांव के पूर्व सैनिक दर्शन सिंह उम्र 43, अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर आ रहा था। नंदकेशरी से करीब एक किमी दूर कार करीब 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई। रात्रि नौ बजे काफी संख्या में चिडिंगा, चेपडों व कोठी गांव के लोग व पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन शव के फंसे होने से निकालने में करीब तीन घंटे लग गए।
पुलिस की टीम व लोगों के सहयोग से शव को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सी से खींचा गया। तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद करीब 12 बजे शव को सड़क पर लाया गया। 108 से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया है।
