
पौड़ी। जनपद के घुड़दौड़ी क्षेत्र के जामलाखाल में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल उम्र 47 वर्ष इंटरलॉकिंग का कार्य करके शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उसे मार डाला।
परिजनों ने जब सुबह खोजबीन शुरू की तो घटना का पता चला। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने के लिए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार के आतंक से लोगों को जल्द राहत दिलाई जाए। पहाड़ों में जंगली जानवर लोगों की जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। लेकिन विभागीय कार्रवाई सही तरह से ना होने के कारण पहाड़ों पर लोगों कों दहशत में जीना पड रहा है
बताते चलें कि इससे पहले 14 जनवरी को भी इसी क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बना लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार के आतंक से लोगों को जल्द राहत दिलाई जाए। पहाड़ों में जंगली जानवर लोगों की जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। लेकिन विभागीय कार्रवाई सही तरह से ना होने के कारण पहाड़ों पर लोगों कों दहशत में जीना पड रहा है
