
पहाड़ का सच/एजेंसी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सहारा से वरिष्ठ पत्रकार विभूति नारायण चतुर्वेदी ने अपने पद और कंपनी की सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रीय सहारा वाराणसी में यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा प्रबंधन को ई-मेल से भेज दिया जिसे उसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने को कहा। कंपनी के कई उच्च अधिकारियों ने उनसे रुकने का आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने। वह कर्मचारियों के भुगतान आदि को लेकर कंपनी की रीति-नीति को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आखिरकार आजिज आकर उन्होंने कंपनी की सेवा से मुक्त होने का फैसला कर लिया।
बताते चलें कि विभूति ने फरवरी 2011 में सहारा मीडिया में नौकरी शुरू की थी। नोएडा में सहारा टीवी नेटवर्क में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर ज्वाइन किया था। 2017 में उनका तबादला वाराणसी राष्ट्रीय सहारा अखबार में कर दिया गया जहां उन्होंने संपादकीय जिम्मेदारी भी संभाली।

