
– महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

