CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

पहाड़ का सच/एजेंसी।

नई दिल्ली। सहारा मीडिया में एक अहम प्रशासनिक बदलाव के तहत सहारा मीडिया के हेड और सीईओ सुमित राय को उनके पद से हटाकर सहारा इंडिया के कमांड ऑफिस, लखनऊ में अटैच कर दिया गया है।
सहारा इंडिया कॉरपोरेट आफिस ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सुमित राय को तत्काल प्रभाव से कॉरपोरेट एचआर लखनऊ के अटैच कर दिया गया है और उन्हें तीन दिन के भीतर लखनऊ में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। अटैचमेंट की अवधि के दौरान वे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर.एस. दूबे को रिपोर्ट करेंगे। यह आदेश उच्च प्रबंधन की स्वीकृति से जारी किया गया है।

बताते चलें कि सहारा मीडिया के कर्मचारियों का बीते कई महीनों से नई दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, पटना और देहरादून में लगातार आंदोलन चल रहा था। कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा था, और 8 जनवरी 2026 से न्यूज पेपर का प्रकाशन भी बंद कर दिया था। ऐसे में कई कर्मचारियों को खाने के भी लाले पड़ गए हैं। नोएडा परिसर में काफी लंबे समय से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी कि उन्हें सीधे सहारा इंडिया के शीर्ष प्रबंधन से बातचीत का मौका मिले और उनके लंबित मुद्दों, जैसे वेतन, सर्विस कंडीशन और भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट निर्णय हो।
वहीं मीडियाकर्मियों का आरोप रहा है कि सुमित राय मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच एक बड़ी बाधा बने हुए थे और कर्मचारियों की बात उच्च प्रबंधन तक ठीक से नहीं पहुंचने दे रहे थे। इसी कारण उन्हें हटाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।
