
देहरादून। आज चंद्रमणि वार्ड–91 एवं वार्ड 92 आर्केडिया 1, ठाकुरपुर में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वार्ड 91 की बैठक में 8 तारीख को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन एवं विशाल जनसभा को लेकर विस्तृत और व्यवस्थित योजना रचना तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई।


इस अवसर पर सम्मेलन के लिए संयोजक के रूप में अशोक चौहान, सह- संयोजक दीपक ठकराल तथा कोषाअध्यक्ष के रूप में शिवकुमार पांडे को दायित्व सौंपा गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 8 तारीख को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक गैलेक्सी ने इंटरनेशनल स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वार्ड 91 के समस्त हिंदू समाज के लोग एकत्र होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
इसके साथ ही वार्ड 92 की बैठक रोशनी फ़ार्म राघव विहार में की गई जिसमें कार्यक्रम की तिथि 22 फ़रवरी दोपहर 2:00 बजे रोशनी फ़ार्म में तय किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सम्मेलन को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
