
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के कण्वघाटी चौकी के अंतर्गत सिगडी क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट उम्र 26 वर्ष, बीती देर रात जशोधरपुर से घर की तरफ जा रहा था। इस बीच लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। शमशेर का सर खंभे से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना के वक्त शमशेर ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
