
चमोली। जनपद के देवाल में शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की कार खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण रेस्क्यू में जुट गए, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली के चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपना वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। लेकिन अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना में मृतक-
मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष,
बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष,
भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष।
घायल व्यक्ति-
ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष,
खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष।
