
– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कार्यकताओं का किया आह्वान, दिल्ली में अपनी ताकत दिखाएं

– पीसीसी अध्यक्ष ने दी नसीहत, कार्यालयों से निकलकर जनता के बीच जाएं
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी कार्यकताओं का आह्वान किया कि दिल्ली की महारैली में भारी संख्या में शिरकत कर भाजपा सरकार को आईना दिखा दें। उन्होंने नसीहत दी कि कार्यालयों के निकलकर जनता के बीच जाएं।

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी के लिए गोदियाल ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं के सुझाव सुनने के बाद कहा कि दिल्ली रैली में राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिनांक 14 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे। ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति के लिए अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम समन्वय समिति लिए राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। वरिष्ठ नेत जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, श्रीमती गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारियों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, शंकर चंद रमोला, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, डॉ प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित थे।
