
देहरादून। उत्तराखंड क्रांतिदल ने काफ़ी मंथन के बाद भावी केंद्रीय अध्यक्ष पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। 20 नवंबर 2025 को देहरादून मैं आयोजित विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर सदन अपनी मोहर लगाएगा। अध्यक्ष पद के लिए दल के संरक्षक व वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुकरेती के नाम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सहमति जताई गई है।

सदन मैं उपस्थित डेलीगेट्स, सर्व सम्मति से अपना अनुमोदन प्रस्तावित सुरेंद्र कुकरेती को प्रदान करेंगे। 14-15 अक्टूबर 2025 को हुए अधिवेशन मैं, अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवारों को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चयन करने की अनुमति दी गई थी। इसी क्रम में प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम पर सहमति जताई, जिसकी घोषणा आज केंद्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह कटैत अध्यक्ष, व पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता काशी सिंह एरी डॉ.शक्तिशैल कपरवान, पुष्पेश त्रिपाठी, आदि ने की।
इस अवसर पर दल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
