
विधानसभा सचिवालय ने दो दिवसीय विशेष सत्र का कार्यक्रम जारी किया

पहाड़ का सच देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह साढ़े ग्यारह बजे संबोधित करेंगी। उनका 11बजे विधानसभा में आगमन हो जाएगा।
विधानसभा के उप सचिव हेम पंत की ओर से जारी दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन यानि सोमवार 3 नवंबर को सुबह 11बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा में आगमन होगा। राष्ट्रपति के सम्मान में स्वागत भाषण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के लिए क्रमशः पांच,पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 11.30 बजे राष्ट्रपति सदन के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद 3 नवंबर के शेष कार्य दिवस और मंगलवार 4 नवंबर को राज्य के 25 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य की प्रगति एवं भविष्य के रोड मैप के संबंध में विशेष चर्चा होगी।
