पहाड़ का सच/एजेंसी
न्यूजीलैंड के उत्तर पूर्व में आज तेज भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर 7.3 की तीव्रता से आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।