– राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
– मैदानी व पर्वतीय जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा तीव्र आक्रोश
पहाड़ का सच देहरादून।
राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में भी देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और बागेश्वर सहित पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठे, जहां सभी ने संकल्प सत्याग्रह किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को निरस्त किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राज्य के सभी जनपदोें के मुख्यालयों में जिला/महानगर कांग्रेस कमेटियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की गई।
देहरादून में गांधी पार्क में सत्याग्रह परं बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के कारणआज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश की आजादी में भाग लेने वाले शहीदों के परिवारों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। भाजपा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद के बेटे को अपमानित करने का काम किया है जिनके पूर्वजों ने देश के लोकतंत्र को अपने खून और पसीने से सींचा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बडबोले नेताओं एवं स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न मौकों पर गांधी एवं नेहरू परिवार को अपमानित करने के लिए कई बार बयान दिये हैं आंखिर मोदी सरकार उन सब पर कब कार्रवाही करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने किये पर कभी आत्मलोचन करेेंगे? रावत ने कहा कि जिस तरह केन्द्र सरकार विपक्ष के नेताओं को चिन्हित कर डराने व धमकाने का काम कर रही हैं उससे कांग्रेस डरने वाली नही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की ओछी हरकतें कर विपक्ष की आवज को बन्द करना चाहती है। रावत ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खडा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद पार्टी ने पं जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनिया के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म समभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।
पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि केन्द्र में सरकार नही बल्कि हिटलरशाही चल रही है। भाजपा के राज में अपना अधिकार और हक मांगने पर डराया व धमकाया जा रहा है और ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर जन भावनाओं को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेेगी। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी वो सपने आज भी अधूरे हैं।
पार्टी उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी नेे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में देश को जिस बदहाली तक पहुंचा दिया है उससे आज देश में बेरोजगारी तथा महंगाई चरम स्तर पर है। देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है। महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को नफरत की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है।
महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किये जाने पर कहा कि 8 वर्षों केे शासनकाल में प्रधानमत्री ने देश 80 साल पीछे धकेल दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है बेरोजगारी का आलम यह है कि आज नौजवान बेरोजगार भीख मांगने को मजबूर है। जहां तक उत्तराखण्ड का सवाल है प्रदेश में भर्ती घोटाला तंत्र सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है तथा राज्य के बेरोजगार नौजवानों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रही है।
इस अवसर विधायक राजेन्द्र भण्डारी, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, मनोज रावत, महामंत्री विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रभुलाल बहुगणा, पूरन सिंह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, हरिकृष्ण भट््ट, मोहित उनियाल, शान्ति रावत, दर्शन लाल, डॉ. बिजेन्द्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, प्रवक्ता राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, मोहित, मोहन काला, पूर्व अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रदीप जोशी, बिरेन्द्र पोखरियाल, रोविन्द त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट, सुरेन्द्र रांगड़, दीप बोहरा, नीरज त्यागी, उपेन्द्र थापली, वसी जैदी, सुशील राठी, विशल मौर्या, जयेन्द्र रमोला, राकेश सिंह, अनिल नेगी, आशा टम्टा, प्रिया थापा, सुरेन्द्र रावत, जगदीश धीमान, राजकुमार जयसवाल, प्रवीन त्यागी, आनन्द त्यागी, सुन्दर सिंह पुण्डर, अमित गुप्ता, गौरव गुलेरिया, राजेन्द्र धवन, राधा देवी, अर्जुन भण्डारी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हरिद्वार में भी जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन के। दौरान कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया , वहां तैनात पुलिस बल ने कांग्रेसियों को हिरासत में लिया। इस मौके पर ज्वालापुर विधायक रविबहादुर ने कहा महात्मा गांधी के चरणों मे बैठ कर सत्याग्रह करना भी भाजपा की सरकार में अपराध हो गया है। अगर सरकार की नजर में सत्याग्रह करना भी अपराध है तो वे गिरफ्तारी के लिए तैयार है।
हल्द्वानी के बुध पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर संसद में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा लोकतंत्र के सारे स्तंभों को उखाड़ने की कोशिश केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को पूरा न्याय मिलेगा की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।