– उक्रांद ने कहा कि राजधानी के लिए एक आंदोलन और शुरू किया जाएगा
– राज्य सरकार रायपुर में टीटी 5 बनाना चाहती है विधानसभा भवन और सचिवालय
पहाड़ का सच, देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि रायपुर में विधानसभा तो दूर एक पत्थर तक नहीं लगने दिया जाएगा। राज्य गठन के लिए किए गए आंदोलन की तरह एक और आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा राज्य की 65 प्रतिशत जनता गैरसैंण को स्थाई राजधानी चाहती हैं, लेकिन प्रदेश सरकार विधानसभा में कोई प्रस्ताव लाए बिना रायपुर में विधानसभा भवन बनाने जा रही है। जो अवैध है। सरकार जिस स्थान पर विधानसभा बनाना चाहती है, उसके लिए पहले विधानसभा में प्रस्ताव लाए।रायपुर में विधानसभा भवन बनाने से स्पष्ट है कि सरकार की गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर मंशा ठीक नहीं है।
*यूकेड़ी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक*
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व संरक्षक दिवाकर भट्ट की मौजूदगी में कई पूर्व सैनिक दल में शामिल हुए। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उक्रांद सैनिक प्रकोष्ठ और दल को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि), कैप्टन चंद्रमोहन गढ़िया (सेनि), सूबेदार खुशहाल सिंह गढ़िया (सेनि), कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत (सैनि), सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर (सेनि), हरीश पंत आदि ने दल की सदस्यता ली।