
पहाड़ का सच/ अशोक डंडरियाल
देहरादून। 2027 में उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारी पर जुट गई हैं।

सहसपुर विधानसभा सीट के संबंध में स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं और सोशल मीडिया रिपोर्टों के आधार पर सहसपुर विधानसभा की राजनीति में एक नई सियासी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने संकेत दिए हैं कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में सहसपुर सीट महिला के लिए आरक्षित होती है तो वह भाजपा नेत्री एवं त्रिकोण संस्था की निदेशक नेहा शर्मा का समर्थन करेंगे।
नेहा शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री होने के साथ ही फिक्की फ्लो की नेशनल गवर्निंग बॉडी की सदस्य भी हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं।
सहदेव सिंह पुंडीर का नेहा शर्मा के समर्थन को लेकर दिया गया यह संकेत राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन सकता है। खासकर तब, जब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर संभावित प्रत्याशियों और सीटों के समीकरणों पर अभी से मंथन शुरू हो चुका है।

यदि हुई महिला आरक्षित तो कांग्रेस की प्रत्यासी हो सकती है ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत
फिलहाल सहसपुर से कांग्रेस में इस समय आरेंद्र शर्मा, हरक सिंह रावत प्रबल दावेदार है टिकट के लिए खींचातान जारी है और इनमे से किसी एक को टिकट मिलता है तो कांग्रेस में गुटबाजी हो सकती है और कांग्रेस इस बार फिर सीट गंवा सकती है गुटबाजी का एक ही इलाज है महिला आरक्षण और यदि महिला आरक्षित होती है तो कांग्रेस में झगड़ा खतम सीट पक्की।
कांग्रेस में महिला दावेदारों में इस वक्त मात्र एक ही नाम अर्चना रावत, जो वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख है और लगातार क्षेत्र में समाज से जुड़ी हुई है और विकास के कार्य कर रही है। अर्चना रावत, जो शिक्षित हैं और एक सैनिक परिवार की बेटी हैं और सैनिक परिवार में ही उनकी शादी हुई है। सेलाकुई उनके पिता का घर है तो उनका ससुराल अटक फार्म।
सहसपुर विधानसभा में राजनीतिक दृष्टि से सेलाकुई का अपना महत्वपूर्ण स्थान है, ऐसे में अगर सहसपुर सीट महिला आरक्षित होती है तो अर्चना रावत की जीत पक्की हो सकती है !


