
पहाड़ का सच चमोली। जिले के कर्णप्रयाग के बणसोली गांव में दिवाली वाली रात एक युवक फोन चलाते समय खाई में गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही sdrf की टीम ने खाई में उतरकर युवक को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के कर्णप्रयाग नैनीसैंण बणसोली निवासी 24 वर्षीय अनुज नेगी बीते रविवार को दिवाली वाली शाम रास्ते पर चलते समय फोन पर काम कर रहा था। तभी अचानक से उसका पांव फिसल गया और वो सीधा 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने युवक को खाई से निकालने का प्रयास किया लेकिन इसमें वह असफल रहे।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन व SDRF की टीम ने खाई में उतरकर युवक का सफल रेस्क्यू किया। बताते चले युवक खाई में गिरने के कारण घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


