
– अभियुक्त के छोटे भाई का दून अस्पताल में विवाद होने पर अवैध चापड़ के साथ अस्पताल पहुंचा था अभियुक्त
– अस्पताल में चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को चापड़ से डरा धमकाया, पहले भी जा चुका है जेल
देहरादून। हाल ही में दून अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह तड़के चापड़ लेकर डॉक्टरों व ड्यूटी स्टाफ को डराने सिरमौर रोड निवासी को रोशन मल्होत्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षा पर सवाल: दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ से डराया
मेडिकल सुपरिटेंडेंट इमरजेन्सी विभाग राजकीय दून मेडिकल कालेज/ अस्पताल देहरादून डॉ.शोभा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में चापड़ लेकर दून अस्पताल की इमरजेन्सी वार्ड में घुसकर चापड़ को लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व नर्सिगं स्टाफ तथा अन्य सुरक्षाकर्मियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल उत्पन्न करने तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0सं0- 374/26 धारा- 125,131,221 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के शामिल अभियुक्त रौनक मल्होत्रा को उक्त चापड़ के साथ रविवार को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अवैध चापड़ की बरामदगी पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना वाले दिन उसके भाई का दून अस्पताल में कुछ लोगो के साथ झगड़ा हो गया था, इस बात की जानकारी होने पर अभियुक्त शराब के नशे में चापड़ लेकर दून अस्पताल पहुँच गया तथा वहां पर मौजूद डॉक्टर व लोगों को डराने धमकाने लगा।
गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों पर लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :
1- रौनक मल्होत्रा पुत्र रनवीर मल्होत्रा निवासी C/O- किशनराज सिरमौर मार्ग लेन न0-06, चौकी बिन्दाल, थाना कैन्ट, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
*आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0-189/2016 धारा-392/411 भादवि कोतवाली नगर, देहरादून।
2- मु0अ0सं0-231/2017 धारा-323,307,504,506, 34 भादवि कोतवाली नगर, देहरादून।
3- मु0अ0सं0-384/21 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर, देहरादून।
4- मु0अ0सं0- 626/22 धारा-147,307,34,323 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून
5- मु0अ0सं0-35/25 धारा-115(2),309(4),317(2) कोतवाली डालनवाला, देहरादून।
*बरामदगी :-*
घटना में प्रयुक्त चापड़


