पहाड़ का सच देहरादून। आगामी 27 अक्टूबर 2026 से आर्केडिया ग्रांट के वार्ड 93 के बनियावाला क्षेत्र के रावत फार्म हाउस में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आज एक कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी के सदस्यों में अध्यक्ष पद पर रामचरण गोदियाल, उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह नेगी, सचिव मोहन सिंह रावत, महासचिव देवेंद्र सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह बर्त्वाल, उपकोषाध्यक्ष नीरज सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी अशोक डंडरियाल, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशाल सिंह परिहार, एडम प्रभारी वीरसिंह मेहरा, वेलकम प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यकर्ता विक्रम सिंह रावत, मनवर सिंह गुसाईं, देवेन्द्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत इत्यादि को जिम्मेदारी दी गई, सभी सदस्यों द्वारा इस भव्य रामकाज के कार्य को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया गया, और इस रामकार्य के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए रावत परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
बताते चलें कि पिछले दो वर्षों से लगातार सत्याश्रय रामलीला कमेटी द्वारा बनियावाला में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष “पूर्व सैनिक समिति बनियावाला, बड़ोवाला” के सौजन्य से ये रामकार्य किया जा रहा है। जो कि 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सम्पन्न होगा।