
पहाड़ का सच दशोली। जनपद चमोली के विकास खण्ड दशोली के ग्राम सै॑जी में गुड्डू सिंह बिष्ट एवं श्रीमती रामेश्वरी देवी की पुत्री की शादी के बाद नव दंपति प्रवीण एवं सोनल ने घर के आंगन में सन्तरे का समलौण पौधा रोपा।
इससे शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां श्रीमती रामेश्वरी देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन की संयोजिका श्रीमती नन्दा देवी जोशी ने किया। .उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से बचने के लिए हमें समलौण पहल के तहत हर संस्कारों के अवसर पर धरती को हरा भरा करने के लिए वृक्षारोपण कार्य करना चाहिए, उन रोपित पौधों का संरक्षण परिवार के सभी सदस्य भावनात्मक रूप से करते हैं। संरक्षित होकर वृक्ष बनकर भावी पीढ़ी के लिए एक उपहार का कार्य के साथ साथ प्रेरणादायक बन गया है।
उन्होंने कहा कि वृक्षो॑ के प्रति जागरूकता के साथ दिल से जुड़ने वाला आन्दोलन बन गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं हर संस्कारों के अवसर पर समळौ॑ण पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच श्रीमती रुचि बिष्ट एवं सम्पूर्ण ग्रामवासी उपस्थित थे।
समळौ॑ण पौधा रोपकर बेटी को किया विदा

देहरादून। बनिया॑वाला अन्तर्गत कृष्णकु॑ज निवासी कृष्णबल्लभ गोदियाल एवं श्रीमती पुष्पा देवी की पुत्री की शादी के अवसर पर वर शैलेन्द्र एवं वधु चेतना ने घर के आंगन में लीची का समळौ॑ण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां श्रीमती पुष्पा देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के सलाहकार चक्रधर प्रसाद गोदियाल ने किया।
इस अवसर पर समलौण संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल, महीधर प्रसाद गोदियाल, बलदेव प्रसाद गोदियाल, आशीष गोदियाल, दीपक गोदियाल, रोबिन गोदियाल, सतीश चन्द्र गोदियाल, श्रीमती जानकी देवी, गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी,रीना देवी भट्ट,लक्ष्मी देवी बलूनी, संगीता देवी, स्मिता देवी,मीनाक्षी देवी मंमगाई , सुमति देवी, गोदाम्बरी देवी, अंशी देवी, एवं वर पक्ष से दुल्हे के पक्ष के विनोद रतूड़ी, प्रमोद रतूड़ी, सूबोध रतूड़ी आदि मौजूद थे।


