– 26 सितम्बर को सैन्य धाम में भी 101 दीपक जलाएंगे
– आईटी व सूचना क्रान्ति का श्रेय पूर्व पीएम राजीव गांधी को: हरीश रावत
– भाजपा समाज में विष घोल रही है, चुनाव में सबक सिखाएगी जनता
पहाड़ का सच देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार शाम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया।
अपने घोषित कार्यक्रम के तहत हरीश रावत ने पार्टी कार्यकताओं के साथ गुरुवार शाम 6:45 बजे राजीव गांधी कांप्लेक्स डिस्पेंसरी रोड देहरादून मे स्व. राजीव गांधी की स्मृति में उनकी मूर्ति के सम्मुख “101 दीपों का प्रज्ज्वलन” किया। सके बाद 7:15 बजे गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सम्मुख उनकी स्मृति में “51 दीपों का प्रज्ज्वलन किया।

इस मौके पर रावत ने कहा कि भाजपा संविधान की हत्या कर सत्ता पर काबिज है। महंगाई , बेरोजगारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा न कर केवल धर्म की राजनीति कर रही है। भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही है, लोगों को एक दूसरे के प्रति भड़का रही है, एक दूसरे के प्रति प्रेम जो भारतवर्ष की पहचान थी, उसको तोड़ने का काम कर रही है।
रावत ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में देश की तरक्की का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी को जाता है। सूचना क्रांति के जनक राजीव गाँधी को नमन करता हूँ। हम सूचना क्रांति में जिस ऊंचाई तक पहुंचे है वो केवल राजीव गांधी कि बदौलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल धर्म कि राजीनीति कर गांधी व नेहरू परिवार को कोसा है।

रावत ने कहा कि भाजपा छल कपट करके ही राजनीति में आगे बढ़ रही है न विकास पर। भाजपा का असली चेहरा जानता देख चुकी है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 26 सितम्बर को सैन्य धाम मे 101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

