कांग्रेस से दलित, वंचित और पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का हिसाब मांगा
पहाड़ का सच देहरादून। सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द का विषय किसी दल विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सामाजिक ताने-बाने और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है।

भाजपा का कहना है कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह सवाल पूछना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी के लंबे शासनकाल में दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कौन-कौन से ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए ?
वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। ऐसे में उनके विचारों और योगदान को लेकर भारत रत्न पुरस्कार तक नहीं दिया है , जबकि कांग्रेस पार्टी के अपने कहीं नेताओं को भारत रत्न पुरस्कार दिया है। .भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा समाज में किसी प्रकार का विभाजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अवसर, आपसी सम्मान और सबको साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान का संदेश दिया गया है।
कहा कि धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान में आगे भी वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल (गामा), विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम एवं धीरज भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l
चुनाव जीतने में असफल कांग्रेस, गंदे राजनीतिक हथकंडे अपना रही है : भट्ट
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ हैं, वह सत्ता पाने के लिए अब गंदे राजनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं। जनविश्वास जीतने में असफल कांग्रेस, अब जनता के बीच का आपसी भरोसा ही तोड़ने में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में बार-बार मिल रही करारी हार से बौखलाकर कांग्रेस अब समाज का ताना-बाना छिन्न-भिन्न करने का षड्यंत्र रच रही है। जनता के बीच बने आपसी सौहार्द और विश्वास को तोड़ने के लिए कांग्रेस अब नकारात्मक और खतरनाक जातिवादी राजनीति का सहारा ले रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जागरूक जनता ने जब से कांग्रेस को हर मोर्चे पर पूरी तरह नकार दिया है, तब से कांग्रेसी नेता हताशा में पूरे उत्तराखंड को ही राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। राजनीतिक जमीन खिसकती देख राज्य की शांति और विकास की छवि को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कहा कि आज उत्तराखंड कांग्रेस का अपना कोई विजन या नीतियां नहीं बची हैं। प्रदेश कांग्रेस इकाई का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ दिल्ली बैठे अपने ‘युवराज’ की चाटुकारिता करने और उनके अपरिपक्व बयानों को सही ठहराने पर ही लगा हुआ है।
कांग्रेस की जातिवादी राजनीति को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नकारा: भाजपा
भाजपा ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री आवास घेराव को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए इसे राजनीतिक अवसरवादी लोगों का जमावड़ा बताया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी और जातिवादी चेहरा सामने आ चुका है। वहीं जनता ने स्पष्ट किया है कि वे एकता, सद्भाव, विकास और जनकल्याण की भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि स्वार्थ के लिए शोरगुल को जनता ने स्वीकार नही किया है।
कांग्रेस जिस तरह से जातिवादी और झूठे मुद्दों के सहारे अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही थी वह उसमे पूरी रहा असफल साबित हो रही है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस का एक मात्र एजेंडा भ्रम फैलाकर प्रदेश मे सौहार्द का वातावरण खराब करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बेवजह के प्रायोजित अशुद्धिकरण और अन्य मुद्दों की को जिस तरह परोसने की कोशिश कर रही है उसे आम जन का समर्थन हासिल नही है। यही वजह है कि कांग्रेस की रैली मे सिर्फ उन लोगों अथवा उनके समर्थकों ने भागीदारी की जो टिकट के लिए लाइन मे लगे है। आम जनता तो दूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली से दूरी बनाये रखी।
उन्होंने कहा कि राज्य मे फ्लॉप रही कांग्रेस अधिकांश केंद्रीय नेताओं के कंधे झूठ परोसने मे इस्तेमाल करती रही है और उसमे भी वह सफल नही हो पा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने हकीकत को जानकर कांग्रेस के इस राजनीतिक नौटंकी से दूरी बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया है। प्रदेश की जनता राज्य की एकता, सामाजिक सद्भाव, तीव्र विकास और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस को हर हथकंडे की कीमत चुकानी पड़ेगी यह निश्चित है।

