पीसीसी को चुनाव में कोऑर्डिनेट करेंगी
पहाड़ का सच देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड का मीडिया इंचार्ज नहीं बनाया गया है। पंखुड़ी को विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोऑर्डिनेटर करने का जिम्मा सौंपा गया है।
दो सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी की तरफ से मीडिया को जारी एक प्रेस नोट में पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया इंचार्ज संबोधित करते हुए उनकी कांग्रेस के प्रदेश के बड़े नेताओं से मुलाकात का फोटो भी सार्वजनिक किया गया था। “पहाड़ का सच” ने मुख्य प्रवक्ता के प्रेस नोट के आधार पर 2सितंबर 2026 को फोटो सहित खबर भी प्रकाशित की।
पहाड़ का सच के कई पाठकों जिनमें कांग्रेस पार्टी के लोग भी शामिल हैं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि खबर में महिला कांग्रेस नेता का पदनाम गलत छपा है। पहाड़ का सच ने जब छानबीन की तो पता लगा कि महिला नेत्री पार्टी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हैं और विधानसभा चुनाव में पीसीसी को कोऑर्डिनेट करेंगी। उनके साथ कुछ और को भी ये जिम्मा दिया गया है। पहाड़ का सच गलत सूचना के लिए खेद प्रकट करता है।


