पहाड़ का सच चाकीसैण (पौड़ी गढ़वाल)। जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने मंगलवार को तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

मजरा महादेव में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
बिजली,पानी,सड़क, व आपदाग्रस्त को दुरुस्त करने की अधिकांश मांग थी। जिलाधिकारी ने कई समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के आदेश दिए जबकि कुछ समस्याएं उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को सौंप दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी , उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
तहसील दिवस में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं से प्राप्त जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो तथा विकास कार्यों को गति मिले।
जिलाधिकारी ने कहा तहसील दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं प्रस्ताव रखने वाले समस्त ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं।

