पहाड़ का सच सतपुली। मंगलवार को पौड़ी जिले के सतपुली स्थित मेहरगांव में एक मकान ढह गया। हादसे मे मासूम सहित 3 लोगों की दबकर मौत हो गयी। बचाव व राहत दल ने तीनों शव मलवे से बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मकान के ऊपर भारी मात्रा में मलबा आने से मकान पूरी तरह दब गया। उस समय घर मे 4 लोग थे और सभी मलवे मे दब गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सघन राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
SDRF जवानों ने मलबे को हटाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों के शव एक-एक कर बरामद कर लिए गए जबकि एक महिला को बचा लिया गया। जिसका हंस फाउंडेशन सतपुली में उपचार चल रहा है।
इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच एवं सर्चिंग की गई। किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की संभावना न रहने पर रेस्क्यू अभियान समाप्त किया गया।
मृतकों का विवरण
मथुरा देवी, उम्र 80 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, उम्र 44 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह व 5 वर्षीय बालक रुद्राक्ष।

