पहाड़ का सच ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक एवं दैनिक जागरण के पूर्व ऋषिकेश ब्यूरो प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का निधन हो गया है। उनके निधन पर पहाड़ का सच परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पहाड़ का सच के संपादक हरीश जोशी व प्रबन्धक अशोक डंडरियाल ने कहा कि तिवारी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में कर्मठता, सादगी और समर्पण के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को सदैव जीवित रखा।
पहाड़ का सच परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति: पहाड़ का सच परिवार
