
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पीसी ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक UPCL एवं PTCUL से ऊर्जा भवन मुख्यालय देहरादून में मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव द्वारा बताया गया कि UPCL में कुछ अभियंताओं की ACP तीन वर्ष से लंबित चल रही थी जिसके लिए प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी जी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एसोसिएशन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में वायदा किया था कि 31 जुलाई 2026 तक सभी लंबित ACP के आदेश जारी कर दिए जायेंगे, जिसके क्रम में वायदे के अनुसार शनिवार को UPCLके ऐसे 10 अभियंताओं के ACP आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसी के साथ PTCUL में भी 23 अभियंताओं के ACP आदेश आज दिनांक 01-08-2026 को जारी कर दिए गए हैं।एसोसिएशन ने प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा कर्मचारी हितों से जुड़े एक के बाद एक फैसलों पर लिए जा रहे सकारात्मक निर्णयों पर हर्ष जताया है तथा सभी सदस्यों द्वारा इन फैसलों को आशिर्वाद के रूप में भी देखा जा रहा है।
धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए एसोसिएशन के ओर से अध्यक्ष इं. कार्तिकेय दूबे, महासचिव इं.मुकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष इं. वाईएस तोमर, सदस्य इं विकास भारती, इं संजय कुमार, इं सुधीर सिंह, इं शिशिर श्रीवास्तव, इं मोहन मित्तल आदि अभियंता उपस्थित रहे।

