
हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में पानी की टंकी में काम करते समय मां और दो बेटों की एक साथ जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव में पानी की टंकी के लेंटर का ढूला खोलने के दौरान एक दूसरे को बचाने दौरान परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। बेसमेंट में बनी टंकी में गैस के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गयी।
मृतकों में 58 वर्षीय मां सरस्वती देवी के साथ उनके चालीस वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट, छोटे बेटे खुशाल बिष्ट की मौत हो गयी। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर वहां के डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया।

