
फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम का संयुक्त अभियान
पहाड़ का सच देहरादून। संतला नदी के पास उफनती नदी के बीच में फंसे सात युवकों को फायर सर्विस व एसडीआरफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। .जानकारी के अनुसार सिटी कंट्रोल रूम को रविवार को सूचना मिली कि संतला देवी मंदिर के आसपास नदी के बीच में कुछ लोग फंस गए हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें तुरंत रेस्क्यू की आवश्यकता थी।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टीम देहरादून मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम में DVR – आकाश चौधरी,FM – विनोद , FM भूपेंद्र , WFM अंजलि, शालिनी शामिल थीं । फायर सर्विस की टीम व SDRF टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया तथा मल्टी परपज रोप व थ्रो बैग व अन्य उपकरणों की सहायता से सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किए गए युवकों में सुशील पुत्र इंद्रदेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सीमा द्वार ,मुकेश पुत्र महादेव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बल्लीवाला ,प्रेम कुमार पुत्र महेंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सीमा द्वार , रोशन गुप्ता पुत्र जनार्दन उम्र 32 वर्ष, राजेश पुत्र महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार, पवन पुत्र इंद्रदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सीमा द्वार व सूरज पुत्र सिताई उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार शामिल हैं।
रेस्क्यू के दौरान सीओ मसूरी, थाना केंट के पुलिसकर्मी व SI मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में काफी सहयोग प्रदान किया गया।

