
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 18 जुलाई को बंद रहेगें।


