
पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल अन्य बड़े नेताओं के साथ बन्नू स्कूल मैदान पहुंचे, तैयारी का लिया जायजा
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार देर शाम बन्नू स्कूल में राहुल गांधी की विशाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया।
इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी, कांग्रेस के दो सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद थे।

कांग्रेस की इस तैयारी में दिल्ली से पहुंचे राहुल गांधी के विश्वसनीय सहयोगी मनोज त्यागी भी काफी तड़के से मैदान की तैयारी का जायजा लेते दिखाई दिए।कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा की तैयारी से कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने राज्य भर के नौजवानों से आह्वान किया कि वे कल 17 जुलाई को राहुल गांधी की ललकार सुनने देहरादून पहुंचे ।
बाद में राष्ट्रीय सह प्रभारियो सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश जोशी आदि नेताओं से कार्यक्रम की सफलता और अन्य विषयों पर चर्चा की ।
इस मौके पर कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का जन्म दिवस भी बहुत उल्लास के साथ मनाया गया और केक काटकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सभी नेताओं ने उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी।

राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक, कांग्रेस में भारी उत्साहः राजीव महर्षि
राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डाॅ हरक सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेतागणों ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागणों की देखरेख में देहरादून के बन्नू ग्राउंड में कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के प्रति कंाग्रेसजनों में भारी उत्साह देखने को मिला है विषेशकर युवा वर्ग श्री राहुल गांधी जी के विचारों को सुनने के लिए उत्साहित है।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्र-छात्राओं से खुले मंच पर संवाद करेंगे तथा उसी मंच से युवा नौजवान एवं छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्रवान करेंगे। .उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवा एवं बेरोजगार नौजवान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों पढ़ाई और मेहनत करने के बावजूद उन्हें इसका प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है तथा युवा आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी जी ने समझा है तथा उनकी लड़ाई लड़ने का बीडा उठाया है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में जो भी प्रतियोगी परीक्षायें हुई हैं उन सभी में युवा नौजवानों के साथ छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते जा रहे हैं तथा नीट परीक्षा के बाद तैयारी में अपने कई साल बरबाद कर चुके छात्र आत्म हत्या कर रहे हैं उससे यह भी साबित हो गया है कि भाजपा सरकार को देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग के हितों की कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने देश के नौजवानों की पीडा को समझा है इसी के तहत उन्होंने देशभर के युवाओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है तथा कोटा के बाद अब देहरादून में 17 जुलाई को इसका आगाज करने जा रहे हैं।
मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा सरकार की अडंगेबाजी के बावजूद पार्टी स्तर पर ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होने कहा कि ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम मे प्रदेश के कोने-कोने से छात्र, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करने पहुंचेंगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की विदाई की तारीख तय करेंगे।
‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों और शिक्षा के अधिकार की आवाज़ है: कांग्रेस
( कांग्रेस मीडिया विभाग से जारी बयान)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आधिकारिक एंथम जारी किया। यह एंथम देशभर के छात्रों और युवाओं में शिक्षा, समान अवसर और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया उत्साह और विश्वास जगाने वाला है।
“बहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के…” जैसे ओजस्वी शब्द केवल गीत नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
राहुल गांधी का यह संदेश स्पष्ट करता है कि देश का युवा अब चुप रहने वाला नहीं है। पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा में बढ़ती असमानता और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा हो रहा है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिक्षा, न्याय और युवाओं के सम्मान की इस ऐतिहासिक आवाज़ का हिस्सा बनें।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। बदलाव की आहट सुनाई दे रही है।अब बदलाव दूर नहीं।
(मीडिया विभाग
कांग्रेस)

