
पहाड़ का सच कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने स्पीकर रितु खण्डूड़ी पर आपदा के नाम पर कोटद्वार की जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन की बैठक में मेयर को न बुलाना गलत राजनीति है।
धीरेंद्र प्रताप ने धीरेंद्र पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्पीकर की ओर से आपदा प्रबंधन के नाम पर बुलाई बैठक में कोटद्वार शहर के मेयर शैलेंद्र रावत नहीं पहुंचे। जाहिर है शैलेंद्र रावत ऋतु खण्डूड़ी को कोई वजन नहीं देते और अक्सर उनकी बैठकों से गायब रहते हैं।
उन्होंने बिना मेयर की उपस्थिति के बैठक कराए जाने को ढकोसला बताया। उन्होंने कहा जब सुरेंद्र सिंह नेगी यहां से मंत्री थे और उसके बाद उनकी पत्नी कोटद्वार की मेयर बनीं। उस समय कोटद्वार के हालात सुधार रहे थे। लेकिन आज कोटद्वार में जगह-जगह जैसे पानी भरा हुआ है । नालियां गंदगी से भरी है । कोटद्वार की नदियों में अवैध खनन से कई मीटर गहरे गड्डे बन गए हैं। इन गड्ढों में लोगों की डूब कर मौत भी हुई है।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के नाम पर कोटद्वार की जनता की आंखों में भाजपा धूल झोंकना बद करे। इस बारे में स्पीकर से संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

