
पहाड़ का सच देहरादून। निहंग प्रकरण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति ‘संवाद और सख्त कानून’ के समन्वय ने सुलह की राह आसान कर दी।

सीएम धामी ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त न करने की स्पष्ट नीति अपनाई। उन्होंने सुलह के लिए सिख/पंजाबी अधिकारियों को आगे किया गया ताकि दोनों पक्षों के बीच संवाद आसानी से स्थापित हो सके।
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया जिससे दोनों राज्यों के बीच तनाव न बढ़े। सीएम के निर्देश पर कर्णप्रयाग में हुई हिंसा की जांच चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को स्थानांतरित की गई ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई है।इस रणनीतिक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रशासन और निहंग सिखों के मुख्य जत्थेदार बाबा बल्लभ सिंह के बीच वार्ता सफल रही, जिससे स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में आ गई है।

