
पहाड़ का सच नई दिल्ली/देहरादून। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट कर केरल में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी रणनीतियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

