
देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गंगा नदी में समा गई। कार कार वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433 की तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उन्हें तरह तोड़ते हुए सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई। तेज रफ्तार इनोवा कार वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में नीचे गंगा नदी में जा गिरी। कार सीधे नदी की तेज धाराओं में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहाँ के रहने वाले थे, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।

