
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने बीएलए की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून की सभी विधानसभाओं के बीएलए-1, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पार्टी के बीएलए की गंभीर भूमिका से ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने SIR प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस प्रक्रिया में बीएलए के साथ मिलकर काम करें।
देहरादून जनपद के मुख्य ट्रेनर कांग्रेस नेता अखिलेश उनियाल ने SIR प्रक्रिया के समूची दस्तावेजीकरण संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बीएलए, प्रभारी, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष आपसी तालमेल स्थापित कर इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने SIR को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, अमेंद्र बिष्ट, रितेश जोशी, डिंपल सिंह, रिहाना परवीन, दिनेश कौशल,सुरेंद्र सिंह नेगी(करतार), प्रशांत खंडूड़ी, संजय जैन, गौतम डोगरा, राजकुमार जायसवाल,अनूप सक्सेना समेत सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और बीएलए उपस्थित रहे।

