Lavc57.107.100

देहरादून। देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल दोनों को क्लीन चिट दे दी है। यह विवाद आपसी समझौते और दोनों पक्षों द्वारा कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किए जाने के बाद समाप्त हो गया है।
देहरादून: शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
बताते चलें कि 21 फरवरी, 2026 को रायपुर विधायक उमेश शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के बीच रायपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का नाम भूमि दानदाता के नाम पर रखने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद गाली गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गया था, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को चोटें भी आई थी।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार को किया गिरफ्तार
इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने विधायक और उनके समर्थकों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। और जवाब में विधायक काऊ के सुरक्षाकर्मी ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया था, जिसमें विधायक पर हमला करने का दावा किया गया था।
हालांकि विधायक काऊ ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया था और शिक्षा निदेशक को अपने छोटे भाई जैसा बताया था।

