Lavc57.107.100

रुद्रप्रयाग। जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) एके चौधरी ने 10 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया है। इनके विरुद्ध फर्जी डिग्री के मामले में जांच चल रही थी। जांच में बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले के ही पांच और शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई है। इनके भी बर्खास्तगी के आदेश जल्द जारी किए जाऐंगे।

मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त किए गए 10 शिक्षकों के स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक थे। लिहाज, नियमों के मुताबिक यह बीएड के लिए योग्य नहीं थे। इसके बाद भी इन्होंने जम्मू कश्मीर से बीएड की डिग्री हासिल कर ली। जो कि नियमानुसार फर्जी है।

आदेश के अनुसार इन सभी बर्खास्त शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करते हुए अन्य शिक्षकों की तैनाती की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले तमाम शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
शिक्षा विभाग को चाहिए कि बाहरी राज्यों से जितने भी डीएलएड और डिग्री धारक हैं, सबकी जांच की जाए, अगर फर्जी पाई जाती है तो सबको बाहर किया जाय, ताकि उत्तराखंड के बेरोजगारों को न्याय मिल सके

