
पहाड़ का सच देहरादून। बनियावाला में चल नवम दिवस की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में लालमणी मड़वाल, फोर्टिन गढ़वाल राइफल, लाइन पंडित जी शामिल हुए।
आज की लीला का आरंभ मां धारी देवी कीर्तन मंडली, प्रगति विहार, बनियावाला, मां नंदा देवी कीर्तन मंडली, साईं विहार, मां भुवनेश्वरी मंगल टीम, जय मां भवानी कीर्तन मंडली, सेवली रोड के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।
आज की लीला का मंचन सुग्रीव के दरबार से शुरू होता है, राम हनुमान की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं। तभी हनुमान जी सीता का समाचार लेकर आते हैं। कहते हैं कि सीता को रावण लंका ले गया है। फिर राम, सुग्रीव की सेना लेकर समुद्र के तट पर पहुंच जाते हैं। फिर भगवान शिव की आराधना करते हैं। और पंडित के रूप में रावण को बुलाने हनुमान को लंका भेजते हैं।
राम जी नल नील की सहायता से समुद्र पर पुल बना देते हैं और पूरी सेना लंका पहुंच जाती है। लंका में विभीषण रावण को समझाते हैं कि राम से बैर करना ठीक नहीं है। पर रावण विभीषण को लात मारकर राज्य से बाहर निकाल देता है।


