
पहाड़ का सच/एजेंसी।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने विवादित बयान दिया हैं। विधायक ने खुलकर IPS करैरा SP-SDOP को धमकी दे दी है। उन्होंने एसपी से पूछा कि दिल्ली से किसके आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं? क्या मोदी, या अमित शाह या सिंधिया आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन में एसपी और एसडीओपी जवाब दें।
वहीं उन्होंने कहा कि 10000 लोग भेज कर एसडीओपी के बंगले में गोबर भरवा दूंगा। मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का हो गया है। एसडीओपी की बेचैनी दूर कर दूंगा। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को लापरवाही पूर्वक थार वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी थी।
वैसे इस हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन हादसे के शिकार सभी घायल हो गए। हादसे के बाद प्रीतम लोधी की नाराजगी साफ दिखाई दी। सोशल मीडिया मैं एसडीओपी को धमकी देने के अंदाज में कहा 15 दिन में अगर एसडीओपी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो मैं करेरा जाकर 10000 आदमी ले जाकर एसडीओपी के घर को गोबर से भरवा दूंगा।
पांच लोगों को कार से कुचलने के आरोप के बाद बीजेपी विधायक पुलिस प्रशासन को खुली धमकियां दे रहे हैं। इस हादसे के बाद विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुद को जनता के लिए सर्वोपरी बताया था। उन्होंने लिखा था कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।

