पहाड़ का सच, देहरादून।
पिछले वर्ष उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी जगदीश पंत सहित 28 इंस्पेक्टर डीएसपी पद पर पदोन्नत हो गए हैं। पदोन्नति के लिए 19 दिसंबर को डीपीसी हुई थी।
प्रमोशन पाने वालों में इंस्पेक्टर तुषार बोला, त्रिवेंद्र सिंह राणा, महेश कुमार लखेड़ा, शिशुपाल सिंह नेगी, महेश जोशी, प्रतिमा भट्ट, नवीन चंद्र सेमवाल, संजय चौहान, संजय कुमार पांडेय, जीतो कांबोज, मदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, दौलत राम वर्मा, गोविंद बल्लभ जोशी, नारायण सिंह, अजय लाल शाह, संजीव तिवारी, गोपाल दत्त जोशी, मनोज केएस असवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, रविकांत सेमवाल, जनक सिंह पंवार, विकास पुंडीर, सुशील रावत, विपेंद्र सिंह, मनीष कुमार जावाल और राकेश बिष्ट शामिल हैं। बेहतरीन सेवा के लिए पंत को 26 जनवरी 2023 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है। .इसके अलावा पांच इंस्पेक्टरों का भी प्रमोशन हुआ है। लेकिन, डीएसपी के पद खाली होने के बाद ही उन्हें डीएसपी पद पर तैनाती दी जाएगी।