
पहाड़ का सच देहरादून।

पटेलनगर थाना क्षेत्र में पाम सिटी के पास तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उनके बेटी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, शकील निवासी इंदिरानगर ने तहरीर दी कि उनके पिता शफीक भंडारी चौक के समीप सफाई का काम करते थे। गुरुवार को सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर रूप से घायल स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजधानी में रात ढलते ही शराबी कार चालकों का तांडव शुरू हो जाता है। रात को तो पुलिस भी अक्सर चौराहों से गायब रहती है। आम लोगों का कहना है कि रात को सड़कों पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। नशेड़ी चालक कहीं भी मार सकते हैं।
देखा जाय तो इस तरह के कारनामे करने वाले बाहर के नंबर के वाहन होते हैं, जिनपर पुलिस सख्ती करने से बचती है, टूरिस्ट होने की आड़ में ये लोग जबरदस्त मनमानी करते हैं।
