पहाड़ का सच/एजेंसी
दिल्ली। राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। पति-पत्नी के बीच चल रहे केस में महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक लॉयर्स ब्लॉक के पास वकील की ड्रेस में पहुंचे पति ने महिला को चार गोलियां मारी जो पेट और अन्य हिस्सों मैं लगी हैं। महिला को एम्स मैं भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । आरोपी की पहचान भी हो गयी है जो कि एक हिस्टीशीटर बताया जा रहा है।
उक्त गोलाबारी के बाद आप आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली मैं कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दूसरों के कामों मैं अड़चन करने और हर बात पर गन्दी राजनीती करने के बजाय सबको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि और कोई कर ले। लोगो की सुरक्षा राम भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है।